Friday, August 7, 2020

Explain in simple way Share Market in Hindi You must be known

शेयर क्या होता हैं?

Publise by Himanshu raj   Date=7 August 2020
Share का मतलब होता हैं -“हिस्सा” और स्टॉक मार्केट की भाषा में “शेयर” का मतलब हैं – “कंपनियों में हिस्सा”| जब आप किसी कंपनी के शेयर खरीदते हैं तो कंपनी के हिस्सेदार बन जाते हैं|

शेयर मार्केट कैसे काम करता हैं?


  • लिस्टेड कम्पनियां
  • शेयर धारक
  • डिमांड और सप्लाई
  • मार्केट की परिस्थिति आदि|
  • कम्पनियां शेयर्स कैसे Issue करती हैं?

    सबसे पहले कंपनियां अपने शेयर्स की स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग करवाकर IPO (Initial Public Offering) लाती है और अपने शेयर्स स्वंय द्वारा निर्धारित किये हुए मूल्य पर Public को Issue करती हैं|
    एक बार IPO पूरा हो जाने के बाद Shares – Market में आ जाते हैं और स्टॉक एक्सचेंज और ब्रोकर्स के माध्यम से निवेशकों द्वारा आपस में ख़रीदे और बेचे जाते हैं|

    शेयर्स की Price कैसे बदलती हैं?

    IPO लाते समय शेयर्स की कीमत कंपनी तय करती हैं लेकिन एक बार आईपीओ पूरा हो जाने के बाद Shares का मूल्य मार्केट की Demand और Supply के आधार बदलता रहता है|
    यह डिमांड और सप्लाई कंपनियों द्वारा समय-समय पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर Change होती रहती है|
  • How to Invest in Share Market
    इसके लिए सबसे पहले आपको किसी Stock Broker के साथ Trading और Demat Account खोलना होता है।

    Demat Account क्या हैं?

    जिस तरह बैंक अकाउंट में रूपये जमा कर सकते हैं उसी तरह Demat Account में आपके निवेश से संबंधी सभी Securities जैसे Share, Bonds, Government Securities, Mutual Funds आदि को Electronic Form में Store किया जाता हैं|

    Trading Account क्या हैं?

    Trading Account का उपयोग आपके शेयर व्यवसाय में Share Sell and Purchase करने के काम आता है|
    यह Account आप किसी अच्छे Broker के पास खोल सकते हैं और ऑनलाइन सुविधा होने के कारण आप इस अकाउंट की सहायता से कभी भी शेयर्स खरीद और बेच सकते हैं।

    डीमेट अकाउंट कैसे खोले?

    ट्रेडिंग और डीमेट अकाउंट खोलने के लिये यह जरुरी है की आप Best Demat Account में ही अपना खाता खोले|
    इसके लिए आपको अपने बैंक से KYC करवाने की जरूरत होती है|
    एक प्रकार से यह खाता आपके फंडस को मेनेज करता है जिसमें शेयर्स और फंड यूनिट आदि की खरीद से संबन्धित सारी जानकारी होती है|
    इस Account को आप बैंक से उसी प्रकार खोल सकते हैं जैसे आप किसी बैंक से सामान्य खाता खोलते हैं|
    Demat और Trading Account खोलने के लिए आपको जिन डोक्यूमेंट्स की जरूरत होगी >>>
    1. PAN Card
    2. Address Proof
    3. Income Proof
    4. Cancel Cheque
    5. 2 Passport Size Photo
    इन सभी दस्तावेज़ों को जमा करते समय इस बात का ध्यान रखें इन सभी प्रमाण पत्रों में आपका नाम सही और स्पष्ट लिखा हो और एक ही तरीके से लिखा हो|
    इसके अलावा आप Account खुलवाते समय इन सभी Documents की Photostat Copy लगाते हैं|
    लेकिन अपने पास इनकी Original Copy भी रखें जो किसी भी समय वेरिफिकेशन के लिए मांगी जा सकती है|
    Demat Account या Trading Account को खोलते समय आप जिन कागजों पर हस्ताक्षर करते हैं उन पर लिखे गए नियमों और निर्देशों को आप ध्यान से पढ़ जरूर लें|
  • इन सभी नियमों को ध्यान में रखकर जब आप Stock Market में Invest करने का निर्णय ले लेते हैं तो आपका अगला कदम शेयर बाज़ार में निवेश प्रक्रिया को शुरू करना हो सकता है|

No comments:

Post a Comment

ऊबरसजेस्ट क्या होता है इसे ध्यान से समझे।।।

1). ऊबरसजेस्ट  क्या है?   Publise by Himanshu raj   Date=7 August 2020 ऊबरसजेस्ट दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल मार्केटरों में से एक  नील...