Wednesday, June 10, 2020

स्वस्थ खाद्य पदार्थ की तालिका [cool tips]

स्वस्थ खाद्य पदार्थ की तालिका – Healthy Food List in Hindi

नीचे जानिए कुछ ऐसे स्वस्थ भोजन जो कि आसानी से बाजार में उपलब्ध हैं, जिसे आप अपने डाइट में शामिल कर खुद को सेहतमंद रख सकते हैं।
हरी सब्जियां – कई लोग खाने में हरी सब्जियां ज्यादा पसंद नहीं करते हैं लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि इनसे उन्हें कितना फायदा हो सकता है। सब्जियों में मौजूद विटामिन, कैल्शियम, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को मोटापे, ह्रदय रोग के अलावा कई गंभीर बीमारियों से से बचाने का काम करते हैं। स्वस्थ जीवन के लिए दैनिक आहार में हरी-सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए (5) (6)।
फल – सब्जियों की तरह ही फल भी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। डायबिटीज हो, ब्लड प्रेशर हो, कोलेस्ट्रॉल हो या वजन घटाना हो, फल आपकी मदद करेंगे। फलों में सेब, संतरा, आम और अपने पसंद का कोई भी एक या दो फल आप अपने खाने के रूटीन में शामिल जरूर करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि फलों का सेवन संतुलित मात्रा में किया जाना चाहिए (5) (6)।
सूप – अपने डाइट में सूप भी जरूर शामिल करें, खासकर के तब जब आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। नियमित योग या व्यायाम के साथ अपने डाइट में सूप को शामिल करके आप मोटापे की समस्या से बचाव कर सकते हैं(7)। इसके साथ ही साथ कभी-कभी आप सूप को अपने एक वक्त के डाइट में भी ले सकते हो क्योंकि यह हल्का होता है।
सब्जियों का जूस – पोटैशियम, विटामिन, कैल्शियम युक्त सब्जियों के जूस को अपने डाइट में शामिल करें। विटामिन सी युक्त जूस से न सिर्फ शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि ये चोट और घाव को जल्दी भरने का काम भी करते हैं। आप गाजर, टमाटर व हरी सब्जियों के जूस को शामिल कर सकते हैं। सिर्फ जूस ही नहीं, बल्कि नारियल पानी जैसे पेय पदार्थ भी आपको सेहतमंद रखने का काम कर सकते हैं। नारियल पानी से शरीर ठंडा होता है और पेट संबंधी समस्याओं से काफी हद तक आराम मिल सकता है (8) (9) (10) (11)।
फलियां और दाल – प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर दाल और फलियां रक्तचाप, मधुमेह जैसी घातक बीमारियों से रोकथाम का काम कर सकती हैं। इसलिए अपने दैनिक आहार में दाल और फलियों को जरूर शामिल करें(12)(13)(14)।
अनाज – चावल, गेहूं, दलिया, मकई, ब्राउन राइस जैसे अनाज और अनाज उत्पाद स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाते हैं। ये शरीर में ऊर्जा की पूर्ति का काम करते हैं और आपको बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने दैनिक आहार में रोटी, चावल और अन्य अनाज उत्पादों को शामिल करें(15)(16)।
दूध या दूध युक्त उत्पाद – दूध में कई तरह के पोषक तत्व जैसे – कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन बी 12, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक होते हैं। दूध हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर हृदय रोगों, टाइप 2 डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से बचाव करने का काम करता है(16), (17)।
इसके साथ ही कोशिश करें आप कम फैट वाला या फैट फ्री दूध उपयोग करें क्योंकि हाई सैचुरेटेड फैट से शरीर हानिकारक कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा हो सकता है। हालांकि यह पहले के शोध में कही गई बात है, अभी के नए शोध के में कुछ बदलाव हुए हैं जिसके परिणाम में यह कहा गया है कि फुल क्रीम दूध ह्रदय के लिए लाभकारी हो सकता है(18), हालांकि इसपर मिलीजुली प्रतिक्रिया है। आपको अगर दूध न पसंद हो तो आप दूध युक्त उत्पाद जैसे – पनीर, चीज़ और अन्य सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि अगर आपको दूध से एलर्जी है तो आप उसके बदले सोया मिल्क, बादाम दूध का उपयोग कर सकते हैं(19), (20)। इसके अलावा डॉक्टर से भी इस बारे में बात कर सकते हैं।
अंडा – प्रोटीन, मिनरल, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और ऐसे ही कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर अंडा शरीर को न सिर्फ एनर्जी देता है बल्कि स्वस्थ भी रखता है। अंडा उन खाद्य पदार्थों में से एक है जिसमें प्राकृतिक रूप से विटामिन डी पाया जाता है। यह मनुष्य के दिमागी विकास में मदद कर संज्ञानात्मक (cognitive) समस्याओं से बचाव कर सकता है। कई बार उम्र के साथ यादादश्त कमजोर होने लगती है ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ आपकी याददाश्त सही रहे तो अपने डाइट में अंडे को शामिल करना न भूलें(21)। अंडे का सेवन बच्चे, बूढ़े, जवान लगभग हर उम्र के लोग कर सकते हैं (22)। हालांकि अगर किसी को ऐलर्जी की परेशानी है तो वो अंडे के सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से राय लें।
मीट – हरी सब्जियों और फलों की तरह मीट भी स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसमें न सिर्फ प्रोटीन होता है बल्कि इसमें जिंक भी मौजूद होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करता है, त्वचा को स्वस्थ बनाता है और प्रजनन स्वास्थ्य (reproductive health) को बरकरार रखने का काम करता है। इतना ही नहीं मीट में विटामिन बी 12 और ओमेगा-3 भी होता है जो तंत्रिका तंत्र (Nervous System) , ह्रदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हो सकता है(23)।
मछली – अगर आप अपनी डाइट में मीट नहीं शामिल करना चाहते हैं तो आप मछली का सेवन कर सकते हैं। देखा गया है कि जो बच्चे मछली का सेवन करते हैं उनमें दमा जैसी बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। मछली में मौजूद ओमेगा-3 मस्तिष्क और दृष्टि के लिए फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं मछली का सेवन अल्जाइमर जैसी भूलने की बीमारी के जोखिम को भी कम कर सकते हैं। मधुमेह के मरीजों में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मछली का सेवन किया जा सकता है(24)। हालांकि हमेशा उस मछली का चुनाव करें जिसमें मरकरी कम मात्रा में हो क्योंकि ज्यादा मरकरी वाली मछली के सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
सेब का सिरका – सेब का सिरका वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इतना ही नहीं यह ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है। हालांकि इसके सेवन के दौरान कुछ सावधानियां रखनी चाहिए और संतुलित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए(25)।
डार्क चॉकलेट – चॉकलेट का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको हृदय रोगों से बचना है तो अपनी डाइट में डार्क चॉकलेट को शामिल करें। डार्क चॉकलेट में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखने का काम कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि डार्क चॉकलेट का सेवन संतुलित मात्रा में किया जाए(26)।
ये तो थे पौष्टिक आहार की सूची जिसे आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस लेख के आगे के भाग में हम आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जिसे आपको अपने डाइट से हटाना या कम कर देना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

ऊबरसजेस्ट क्या होता है इसे ध्यान से समझे।।।

1). ऊबरसजेस्ट  क्या है?   Publise by Himanshu raj   Date=7 August 2020 ऊबरसजेस्ट दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल मार्केटरों में से एक  नील...